Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana : देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसे ही किसानों के हित को देखते हुए झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना शुरू की है।
झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को अच्छे और गुणवत्ता वाले पशु खरीदने के लिए 50 से 90 प्रतिशत सबसिडी प्रदान कि जा रही है।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ विधवा महिला, कृषक, विकलांग आदि लोगों को उनकी श्रेणी के अनुसार दिया जायेगा। इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई शानदार योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको झारखंड सरकार की एक लाजवाब योजना के बारे में बताने जा रहे हैं।
झारखंड सरकार (Jharkhand Government) इस योजना के तहत राज्य में पशुपालन (Animal Husbandry) को बढ़ावा देना चाहती है। पशुपालन(Animal Husbandry) एक ऐसा क्षेत्र है जहां कमाई की अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं। ऐसे में किसान खेती के अलावा पशुपालन से भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं.
इससे किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) राज्य में रहने वाले किसानों को गायों की खरीद पर 90 फीसदी तक सब्सिडी देने की पेशकश कर रही है. आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आज हम आपको झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की पशुधन विकास योजना (Livestock Development Scheme) की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत पशुपालन के लिए गाय खरीदने की लागत का 90 प्रतिशत तक राज्य सरकार वहन कर रही है।
झारखंड सरकार (Jharkhand Government) इस योजना के तहत राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना चाहती है। इस कारण प्रदेश में दुधारू गायों की खरीद पर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
ऐसे में झारखंड में रहने वाले किसानों को गाय खरीदने के लिए केवल 10 प्रतिशत राशि स्वयं देनी होगी, शेष 90 प्रतिशत राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी.
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप आसानी से योजना में आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना-2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना |
शुरुआत किसने की | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन |
किस विभाग से सम्बंधित है | कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड |
पशुधन विकास योजना का मुख्य उद्देश्य | किसानों की आय में वृद्धि |
पशुधन विकास योजना शुरू कब हुई | 2023 |
मिलने वाली सहायता राशि | 50% से 90% तक |
किन्हें मिलेगा पशुपालन योजना लाभ | राज्य के किसानों को |
वेबसाइट | https://www.jharkhand.gov.in/ |
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पात्रता
- आवेदक राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक पशुपालक या किसान होना चाहिए।
- किसान या पशुपालक के पास पर्याप्त जगह और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक को योजना की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।
- मुख्यमंत्री पशुधन योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- बैंक की पूरी जानकारी
- आधार कार्ड
- वैध मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ
- महिलाओं के लिए विधवा प्रमाण पत्र
- विकलांगों के लिए विकलांग प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आवेदन फॉर्म
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ लेने के लिए आपको पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से संपर्क करना होगा।
- पशुपालन विभाग के कार्यालय से अधिकारियों से जानकारी लेकर आपको आवेदन पत्र दिया जाएगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद आवेदन पत्र में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को एक साथ जमा करना होगा।
- अब फार्म सहित सभी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आवेदन पत्र को पशुपालन विभाग कार्यालय में जमा करना होगा।
- अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म के सत्यापन के बाद, पात्र किसानों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ मिलेगा, इस तरह मुख्यमंत्री पशुधन योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।